जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में बुधवार को पार्टी कार्यालय बकवल में
सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश महासचिव
सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं।
कहा
कि उन्होंने प्रधानमंत्री जैसा पद ठुकरा दिया था जब कि यूपीए में सभी दलों
की सहमति उनके नाम पर बन चुकी थी। कहा कि वह एक ऐसी भारतीय नारी की तरह
फर्ज निभा रही हैं जिसकी इस देश को आवश्यकता है।
कहा कि वह इंदिरा गांधी के
राह पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। इस अवसर पर
जिलाध्यक्ष अवनीश सिंह, प्रदीप, सुधीर, अरूण, सभाष आदि उपस्थित रहे।