फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महिला ने पति सहित छह पर दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति सहित परिवार के छह सदस्यों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकिया चटिया गांव निवासी प्रियंका भारती ने बताया कि उसकी शादी कोपागंज थाना क्षेत्र के केवलापुर निवासी विपिन पुत्र रघुराई के साथ हुई है। आरोप लगाया कि उसका पति और उसके ससुराल पक्ष के लोग बाइक, 20 हजार नकदी, आभूषण की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते हैं।
जब उसने विरोध किया तो मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति विपिन, ससुर रघुराई, सास शारदा देवी, जेठ संजय, जेठानी सुनीता व चचिया ससुर दीना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें