फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
लगा जाम।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सुल्तानीपुर मार्ग स्थित इलाहाबाद बैंक के पास गुरुवार की दोपहर 3 बजे सामने आए पशु को बचाने के लिए प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे बाइक चालक और पीछे सवार महिला घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत  हो गई।
विज्ञापन


चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के आपदोपुर गांव निवासी ऊषा (30) पत्नी रामविलास यादव दो दिन पूर्व रानीपुर थाना क्षेत्र के काझा गांव अपने मायके आयी हुई थी। जहां गुरुवार की दोपहर अपने भांजे मनीष यादव के साथ वापस अपदोपुर आ रही थी। बाइक अभी सुल्तानीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के समीप पहुंची थी कि अचानक सड़क पर एक बकरी आ गई। जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे मनीष और ऊषा घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालात गंभीर बनी हुई है। वहीं एक अन्य हादसे में थाना क्षेत्र के आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक की चपेट में आकर चंद्रावती गांव निवासी शिवानी पटेल (15) पुत्री गुड्डू पटेल घायल हो गई। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें