फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों ने डैम पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की मौजूद सीएमएस और चिकित्सक। - फोटो : mau
विज्ञापन
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. एके रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला अस्पताल में सरकारी चिकित्सकों और संविदा चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक में गत दिनों शासन से निर्धारित मानदेय न देने पर संविदा चिकित्सक द्वारा दिए गए इस्तीफे और संविदा कर्मियों को मानदेय सहित दूसरे मुद्दों को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डॉ. एके रंजन ने कहा कि ब्लड बैंक के चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी द्वारा दिए गए इस्तीफे को लेकर कहा कि एनएचआरएम के जिला लेखा प्रबंधक (डैम) के मनमानी के चलते संविदा चिकित्सकों को समय से और निर्धारित मानदेय नहीं मिल रहा है।

वहीं चिकित्सक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. शैलेश कुशवाहा ने कहा कि इस मामले में प्रभारी सीएमओ डॉ. एमलाल द्वारा सात दिन में निस्तारण का आश्वासन दिया गया है। मामले का निस्तारण न होने पर संविदा चिकित्सक के पक्ष में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ भी प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें