मधुबन। रामपुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर धनेवा में सोमवार दोपहर में होली खेलने को लेकर पति पत्नी में हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहर खा लिया। लेकिन महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
40 वर्षीय पूनम चौहान ने अपने पति यशवंत चौहान को गांव में होली खेलने जाने से मना किया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। जिससे क्षुब्ध पूनम ने घर में रखा जहर खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के रेफर कर दिया जहां उसकी उसकी मौत हो गई।