फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंखे के सहारे लटक रही मां को देख बेटी की निकली चीख, भागकर पहुंचे पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

Thu, 12 Mar 2026 03:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Crime News: मऊ जिले में एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। कमरे में पहुंची बेटी ने शव पंखे से लटकता देखा तो रोने लगी। उसकी चीख- पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के कमधेनवा गांव निवासी सरिता (35) ने बृहस्पतिवार को दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां को फंदे से लटकते देख बेटी चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर पहुंचे पट्टीदारों ने दुपट्टा काटकर महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। 

विज्ञापन


कमधेनवा निवासी अमरजीत प्रसाद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह मजदूरी करने चला गया। 11 बजे के बाद उसे घटना की जानकारी मिली। बताया कि घर पर दो बेटे, एक बेटी और उनकी बहन थी। सुबह 11 बजे बेटी घर के अंदर गई तो देखा कि मां पंखे से लगे फंदे से लटक रही है और स्टूल बिस्तर से नीचे गिरा था। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। 

मोहल्ले के लोगों ने पति- पत्नी के बीच किसी तरह के झगड़े से इनकार किया। उन्होंने बताया कि सास- ससुर अलग रहते हैं, उनसे भी किसी तरह का विवाद नहीं था। मधुबन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें