फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर महिला को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के महुई फतेहपुर ताल रतोय गांव निवासी ममता देवी की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने मंगलवार की शाम पति सहित 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये नहीं देने पर सभी ने मारपीट की और उन्हें घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, शादी के बाद से ही उनके पति उमेशचंद्र, ससुर चंद्रदेव, सास रामावती देवी, देवर मुकेश व सुनील, देवरानी प्रमिला और ननद इंद्रावती, संध्या, संगीता और सुनीता द्वारा 5 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट और अत्याचार किया जाता था। इन सब के बीच वो गर्भवती हुई और उसने स्थिति में सुधार की उम्मीद जताई। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं बदला। बीते 31 जुलाई को सभी ने पीटकर घर से निकाल दिया था। समझौते के बाद वह वापस आई। हालांकि, इसके बाद 03 अगस्त की रात सभी ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अगले दिन उन्हें बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंक दिया। पड़ोसियों ने एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया और मायके वालों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें