फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : पारिवारिक कलह से महिला ने तीन बच्चों के साथ खाया जहर, सभी की हालत नाजुक

Tue, 12 Apr 2022 11:20 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि महिला को वार्ड में भर्ती कराया गया है। साथ ही तीनों बच्चों को पीआईसीयू में रखा गया है। सभी की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जनपद के घोसी कोतवाली के कुडहनी गांव में घर के आपसी विवाद में सोमवार रात करीब 12 बजे एक महिला ने तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार कुडहनी गांव निवासी शशि (35) पत्नी गौतम का सोमवार की देर रात अपने पति से विवाद हुआ।

विज्ञापन


उसके बाद महिला ने अपने तीन बच्चों प्रियांशु(12), प्रिया(10) व अविनाश (8) के साथ घर मे आनाज में रखा विषाक्त प्रदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद चारों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।

यहां डॉक्टरों ने चारों की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल  में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि महिला को वार्ड में भर्ती कराने के साथ ही तीनों बच्चों को पीआईसीयू में रखा गया है। सभी की हालत नाजुक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें