घोसी कोतवाली पुलिस ने नगर के मदापुर सम्सपुर बैसवाड़ा निवासी नुरुल इस्लाम की तहरीर पर एक जालसाज के विरुद्ध ऑनलाइन फ्राड करके खाता से रुपये निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मदापुर सम्सपुर बैसवाडा के मूल निवासी एवं वर्तमान में नदवासराय में रहने वाले नुरुल इस्लाम का रजपुरा स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। उनके खाते से 28 फरवरी को 5000 रुपये एवं तीन मार्च को 15000 रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति ने निकाल लिया। जब नुरुल इस्लाम ने अपने शाखा में शिकायत किया तो उसे बताया गया किये रुपये एटीएम कार्ड के माध्यम से निकाले गए हैं। जबकि एटीएम कार्ड नुरुल इस्लाम के पास है और किसी को दिया भी नहीं था।