फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समयसीमा में तीन दिन शेष, सरयू की धारा से कटान रोकने का 30 फीसदी काम अधूरा

विज्ञापन
दोहरीघाट में सरयू नदी के किनारे कटानरोधी कार्य करते मजबूर और चलती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
मानसून की दस्तक के साथ सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने की आशंका है, लेकिन कटान रोकने की कवायद अब भी पूरी नहीं हो सकी है। दोहरीघाट के रामपुर धनौली से लेकर मुक्तिधाम शवदाह स्थल तक करीब 400 मीटर क्षेत्र में कटान रोकने के लिए 7 करोड़ 24 लाख 85 हजार रुपये की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस कार्य को 20 जून तक पूरा करने की समयसीमा सिंचाई विभाग ने तय की है, जबकि हकीकत यह है कि अभी तक लगभग 70 फीसदी ही काम पूरा हो सका है। ऐसे में चार दिनों में कार्य पूरा होना मुश्किल लग रहा है। सिंचाई विभाग का दावा है कि इस योजना के पूरा होने पर कटान पर अंकुश लग जाएगा।
पांच साल पहले दस करोड़ रुपये से बना पिचिंग और 21 ठोकरें नदी की धारा में विलीन हो चुकी हैं। ऐसे में विभाग का यह नया दावा सवालों के घेरे में है।
नदी की धारा ओझौली फोरलेन बनने के बाद नई बाजार से होते हुए रामपुर धनौली गांव से लेकर मुक्तिधाम तक सीधा टकराती है। इससे हर वर्ष नदी का कटान बढ़ रहा है और बाढ़ के समय भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा यह कटानरोधी कार्य किया जा रहा है। योजना के तहत सरयू नदी के दाएं तट पर धनौली से मुक्तिधाम श्मशानघाट की सुरक्षा के लिए पहले नदी की तह में जियो बैग भरकर प्लास्टिक डोरी से बांधकर लगाए जा रहे हैं।
इसके बाद लोहे की जाली में बोल्डर भरकर क्रेटेड वॉल बनाई जा रही है। तीन लेयर में अपरन और बोल्डर की पिचिंग करीब 400 मीटर तक की जा रही है। परकूपाइन विधि से कटान रोकने का प्रयोग भी किया जा रहा है।
00000000000
अब तक खर्च हुए हैं 100 करोड़ रुपये
धनौली से मुक्तिधाम तक कटान रोधी परियोजना के नाम पर अब तक करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य कराए जा चुके हैं। इसके बावजूद कटान का खतरा बना हुआ है। नदी की बैक रोलिंग के कारण हर वर्ष कटान होता है, जिससे मुक्तिधाम गौरीशंकर घाट की भौगोलिक स्थिति बदल चुकी है। गौरीशंकर घाट गहरी खाई में परिवर्तित होता जा रहा है। कई धार्मिक धरोहरें भी नदी में विलीन हो चुकी हैं।
तीन हजार एकड़ खेती की जमीन कटान की भेंट चढ़ी
दोहरीघाट कस्बे के अलावा मधुबन तहसील के देवारा क्षेत्र में तीन हजार एकड़ से अधिक जमीन कटान की भेंट चढ़ चुकी है। वर्ष 1984 से सरयू नदी का रुख दोहरीघाट कस्बे की ओर बना हुआ है। लहरों ने गौरीशंकर घाट की प्राचीन धरोहरों को पहले ही काटकर नदी में समाहित कर दिया है। वर्ष 1992 में प्राचीन मंदिर, रामायण भवन, सत्संग भवन, खाकी बाबा की कुटी और श्मशानघाट का विश्राम कक्ष भी समाप्त हो चुके हैं।
पांच साल में खर्च हो चुके हैं 65.58 करोड़ रुपये
सरयू नदी मानसून की शुरुआत होते ही कहर बरपाना शुरू कर देती है। पिछले पांच वर्षों की परियोजनाओं पर नजर डालें तो करीब 65.58 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा चुके हैं। इसमें 2022-23 में 16 करोड़, 2023-24 में 13 करोड़, 2024-25 में 13.34 करोड़, 2025-26 में 16 करोड़ और 2026-27 में 7.24 करोड़ रुपये की राशि शामिल है।
वर्जन -
20 जून तक नदी के अंदर बोल्डर लगाकर बांधने का काम करना था, जो लगभग पूरा हो गया है। ऊपर तटबंध बांधने का काम बचा है जो जुलाई माह के पहले सप्ताह तक पूरा कर लिया जाएगा। वर्तमान में रामपुर धनौली से मुक्तीधाम शवदाह स्थल तक स्थान सुरक्षित जोन में कर लिया गया है। विभाग के इंजीनियर लगातार इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। - संजय मात्रे, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें