मऊ। सब कुछ ठीक ठीक रहा तो शीघ्र ही नगर के चंद्रभानपुर स्थित कल्पवाटिका का कायाकल्प होगा। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, उद्यान विभाग तथा नगरपालिका की तरफ से कल्पवाटिका का सुंदरीकरण कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने तीन कार्यो के लिए 175.4 लाख का स्टीमेट उद्यान विभाग को उपलब्ध कराया है। जिला उद्यान अधिकारी ने बजट की स्वीकृति के लिए शासन को पत्र भेजा है।
नगर के चंद्रभानपुर कल्पवाटिका में शुरूआती दौर में त्योहारों तथा प्रमुख अवसरों पर लोगों का हुजूम उमड़ता था। लेकिन रख रखाव ठीक ढंग से न होने के चलते स्थिति दयनीय हो गई है। कल्पवाटिका के सुंदरीकरण कराने के मामले में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगा। डीएम के निर्देश पर जिला उद्यान अधिकारी ने पार्क के सुंदरीकरण कराने के लिए गार्डेन की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल, फौव्वारा, कृत्रिम झील, अत्याधुनिक पौधों का रोपण, पार्क में चिल्ड्रेन झूला, हैंडपंप, सुलभ शौचालय, इंटरलाकिंग सहित नौ बिंदुओं पर शासन को प्रस्ताव भेजा। जिला प्रशासन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए शासन ने स्टीमेट बनवाकर भेजने के लिए उद्यान विभाग को निर्देश दिया।इसी क्रम में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 950 मीटर लंबी बाउंड्री वाल, इंटरलाकिंग, कृत्रिम झील निर्माण के लिए 175.4लाख का स्टीमेट उपलब्ध कराया है। जबकि उद्यान विभाग की तरफ से शेष छह बिंदुओं पर नगरपालिका प्रशासन तथा अन्य विभागों से स्टीमेट बनवाने की कवायद चल रही है।इस बाबत प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि कल्पवाटिका के सुंदरीकरण के लिए भेजे गए नौ बिंदुओं के सापेक्ष तीन बिंदुओं पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने 175.4 लाख का स्टीमेट उपलब्ध कराया है।नगरपालिका प्रशासन सहित अन्य विभाग से प्रक्रिया चल रही है। एक हफ्ते के अंदर ही शासन को स्टीमेट भेज दिया जाएगा। बजट मिलते ही सुंदरीकरण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
पर मांग के अनुरुप बजट स्वीकृत करने के लिए वन, पर्यावरण व उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान से अनुरोध किया है।