फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव के लिए एआरओ की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। क्षेत्र पंचायत प्रमुख रतनपुरा के उप चुनाव के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्ति कर दी गई है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी आलोक कुमार को इस उप चुनाव के एआरओ बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार निर्वाचन संबंधी कार्यों को बेहतर तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन 14 जुलाई को 11 से 3 तीन बजे तक किया जा सकेगा। उसी दिन तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी । जबकि 15 जुलाई को 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। अगले दिन 16 जुलाई को 11 से तीन बजे तक मतदान होगा । उसी दिन तीन बजे से मतगणना शुरू होगी। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की सारी प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत रतनपुरा मुख्यालय पर होगी। नामांकन पत्र 11 जुलाई से 14 जुलाई तक सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक सहायक निर्वाचन अधिकारी क्षेत्र पंचायत रतनपुरा के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें