फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर लगवाएं, 20 घंटेे मिलेगी बिजली

Thu, 15 Sep 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
bijli
विज्ञापन

विज्ञापन
अरदौना और पिलखी गांव में पहंुचे जिलाधिकारी निखिलचंद्र  शुक्ला ने कहा कि आप सभी लोग इस हफ्ते बिजली का मीटर लगवा लें। जिससे इसी माह के  अंतिम सप्ताह से 20 घंटे बिजली मिलने लगे। यह बातें उन्‍होंने सशक्त गांव विकसित प्रदेश के लिए शासन के मंशा के अनुरूप ग्रामीण इलाकों में विकास के लिए लगाई जा रही चौपाल में कही।


 सशक्त गांव विकसित प्रदेश योजना के क्रियान्वयन के लिए विकास खंड रतनपुरा की ग्रमासभा बसारीकपुर, पिलखी एवं  अरदौना में चौपाल लगाकर  जनता की समस्याओं को सुना गया और समस्याओं का निस्तारण किया गया। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन



ग्रामीणों से जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोग इस हफ्ते बिजली का मीटर लगवा लें। जिससे इसी माह के  अंतिम सप्ताह से आप लोगों को 20 घंटे बिजली मिलने लगेगी। जिलाधिकारी की इस महत्वाकांक्षी योजना में सबसे पहले बिजली के तार, खंभे एवं ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग के द्वारा ठीक कराया जायेगा। इसके बाद सभी  घरों में मीटर लगवाये जायेंगे। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि नया बिजली  कनेक्शन गांव ही में दिया जाएगा।


जिसकी कीमत 1380 रुपये होगी। कनेक्शन का  कार्य आज से ही प्रारम्भ करने का उन्होंने बिजली विभाग को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बसारीखपुर में मनरेगा की मजदूरी का भुगतान  समय से न होने के कारणों की जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित करने तथा उसके  खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सहकारी समिति  के सचिव द्वारा यूरिया अधिक रेट पर दिये जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही  करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पिलखी से संपर्क मार्ग की मरम्मत न होने पर लोक निर्माण विभाग को फटकार लगाई और इसका जवाब मांगा।


ग्रामसभा  के सभी उपस्थित ग्रामीणों को समाजवादी पेंशन योजना, लोहिया ग्रामीण आवास  योजना, नि:शुल्क लैपटाप वितरण योजना, संशोधित कन्या विद्या धन योजना,  कामधेेनु डेयरी योजना, कृषक दुर्घटना  बीमा योजना, 102 नेशनल एम्बुलेंस सर्विस, स्वास्थ्य-जननी सुरक्षा योजना,  निराश्रित महिला पेंशन, किसान, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, डा. राम  मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना, जनेश्वर मिश्र योजना, समाजवादी  श्रवण यात्रा योजना, कब्रिस्तान आदि योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
विज्ञापन



इसके  साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाए स्वच्छ भारत मिशन, 14वां वित्त आयोग, पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार योजना, महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार  गारण्टी योजना, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें