फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनेंगे तीन पार्किंग जोन जाम से मिलेगी निजात

विज्ञापन
मधुबन नगर पंचायत में बन रहा टैक्सी स्टैंड, खोदी गई सड़क। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन बाजार में जाम से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत ने शहर के तीन स्थानों पर पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। इससे जहां आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, वहीं नगर पंचायत  के राजस्व में भी इजाफा होगा।  
विज्ञापन


मधुबन तहसील मुख्यालय पर मौजूद रोडवेज बस स्टैंड घनी आबादी के बीच होने से यहां आए दिन जाम की स्थिति रहती है।  इस समस्या को देखते हुए मधुबन बाजार में पार्किंग स्टैंड बनाने को लेकर अर्से से मांग उठती रही है। अब तक अधिकृत तौर पर नगर पंचायत  के पास पार्किंग के लिए कोई स्थान उपलब्ध नहीं है।
ऐसे में शहर के प्रमुख रास्तों पर अवैध रूप से मैजिक, टेपों और ई-रिक्शा के स्टैंड संचालित किए जा रहे हैं। सड़क पर वाहनों को खड़ा करके सवारियां भरी जा रहीं हैं, जिससे रोडवेज बस स्टैंड से लेकर बनियान तक रोजाना जाम  की स्थिति रहती है।
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए अब नगर पंचायत की ओर से तीन स्थानों पर  पार्किंग जोन (टैक्सी स्टैंड) बनाने का फैसला लिया गया है। जिसके लिए इन स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने की योजना तैयार की जा रही है। नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि इन स्थानों पर पार्किंग स्टैंड बनने से अन्य रास्तों पर लगने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष माधुरी मदेशिया ने कहा कि नगर को जाम से निजात दिलाने के तीन जगहों पर पार्किग स्टैंड बनाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर जारी किया जा चुका है। जल्द ही पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें