फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं का डायट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
पेपर लीक होने के विरोध में नगर के चांदमारी स्थित डायट पर प्रदर्शन करते बीटीसी चौथे सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं। - फोटो : mau
विज्ञापन
बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा निरस्त होने के विरोध में बीटीसी प्रशिक्षुुुओं ने मंगलवार को डायट के प्रांगण में धरना- प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डायट प्राचार्य को सौंपा। साथ ही वह डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और वहां भी विरोध जताया।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा के  अध्यक्ष सौरभ राय ने कहा कि बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ अक्तूबर से 10 अक्तूबर तक निर्धारित की गई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक होने से  परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। अगली परीक्षा तिथि कब घोषित होगी कोई बताने को तैयार नहीं है। ऐसे में प्रशिक्षु टीईटी परीक्षा से वंचित हो सकते हैं। चार नवंबर को टीईटी की परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा समय से नहीं होती है तो प्रदेश के 80 हजार प्रशिक्षुुुओं के भविष्य पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 15 अक्तूबर तक कराने की मांग की। इसके साथ ही प्रस्तावित टीईटी 2018 को परीक्षा तिथि में भी बदलाव करते हुए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कराने की मांग उठाई गई। धरने में चंदन सिंह, आलोक सिंह, गौरव सिंह, प्रिंस राय, रामनारायण सिंह, शत्रुघ्न सिंह आदि शामिल रहे।  

 उधर, विरोध जताते जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचें प्रशिक्षुओं का कहना था कि परीक्षा निरस्त होने के बाद अगली परीक्षा तिथि घोषित नहीं की जा सकी है। कब परीक्षा होगी पता नहीं चल पा रहा है। कई प्रशिक्षु तो टीईटी तथा आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा से वंचित होने को लेकर मायूस नजर आए।  जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती का कहना है कि  बीटीसी 2015 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की  परीक्षा निरस्त कर दी गई है। अगली परीक्षा तिथि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें