फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: आवेदन की चूक सुधार को मिलेगा एक और मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में अगले साल होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही हैं। इसी बीच हाईस्कूल, इंटर के परीक्षार्थियों के संबंध में उनके नाम, पिता का नाम, जाति, फोटो सहित अन्य सूचनाओं में संशोधन के लिए बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को एक और मौका दिया है। नकल विहीन परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से यह पहल माना जा रहा है।जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से वर्ष 2024 की हाईस्कूल, इंटर की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरणों की त्रुटियों के निराकरण के लिए बोर्ड की ओर से पुन:पहल की गई है। अब तक उनके ऑफलाइन संशोधन कराए जाने की प्रक्रिया में सुधार करते हुए छात्रों के हित में पहली बार उनके सभी शैक्षिक विवरणों जैसे छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर, जाति, फोटो एवं विषयों आदि को एक साथ ऑनलाइन संशोधित किए जाने के लिए परिषद की वेबसाइट यूपीएमएसपी डॉट इडीयू डॉट इन पर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार जिले के माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य वेबसाइट पर अपलोड हाईस्कूल, इंटर परीक्षा वर्ष 2024 के सभी संस्थागत एवं व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के शैक्षिक विवरणों की जांच करेंगे। संबंधित छात्रों, उनके अभिभावकों से भी इनके चेकलिस्ट की जांच करेंगे।
किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर वेबसाइट पर तत्काल संशोधित कर इसे अपडेट करेंगे। गत वर्षों की परीक्षा में परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में संशोधन नहीं किए जाने से संबंधित छात्रों को परीक्षा में शामिल किए जाने को लेकर दिक्कतें पेश आई थीं।पिछले वर्षों में कई प्रधानाचार्य प्राय: छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करने से छोड़ देते थे। ऐसे में बाद में उन्हें परीक्षा में शामिल कराने के लिए अग्रिम अनुक्रमांक की मांग करते थे।
विज्ञापन

इस प्रकार के अग्रिम अनुक्रमांक पाए परीक्षार्थियों के नकल करने एवं अन्य अवांछित कार्यवाही में संलिप्त रहने की संभावना रहती थी। इसे देखते हुए बोर्ड ने अग्रिम अनुक्रमांक देने की व्यवस्था को ही समाप्त कर दिया है। बाद में समस्या आने पर प्रधानाचार्यों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस बाबत डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि परिषद की वेबसाइट पर अपलोड छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण में त्रुटि को प्रधानाचार्यों को अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें