फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षति का आकलन होगा गाटावार

Tue, 21 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम से बर्बाद हुई फसलों का आकलन करने के लिए सर्वे गाटावार करने का निर्देश जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने मातहतों को दिया। साथ्ा ही बर्बाद हुई फसलों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन



 तहसील दिवस पर मधुबन तहसील में पहंुचे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देने के साथ ही फरियादियों की समस्या सुनी। तहसील दिवस में भूमि विवाद के मामले सबसे ज्यादा रहे।


 फरियाद लेकर आई एक महिला ने डीएम को बताया कि पति की मौत 15 साल पहले हुई तब से वह वरासत के लिए तहसील के चक्कर लगा रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।


 दर्जन भर शिकायत कर्ताओं की पीड़ा थी कि मनबढ़ों ने रास्तों और कुछ निजी भूमि पर कब्जा कर लिया है। अधिकतर मामलों में राजस्वकर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे।
विज्ञापन


 सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पिछले 15 दिनों से लापता बताए गए। इन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि देने सहित वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। किसानों की फसल की गाटावार क्षति का आकलन कर रिपोर्ट सौंपने को डीएम ने हिदायत दी।  


तहसील दिवस में आई मीरपुर गांव निवासिनी गंगोत्री देवी ने डीएम को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि 15 वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था। तब से वह वरासत दर्ज कराने के लिए दौड़ रही है।


विधवा गंगोत्री की यह गुहार राजस्व कर्मियों की कार्यप्रणाली का आईना अफसरों को दिखा गई। दरौधा माधवपुर के ग्राम प्रधान राम चंद्र भूपेंद्र सिंह आदि ने नाली और नवीन परती क ी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की।


 दुबारी के मोहन सिंह ने सार्वजनिक पोखरी पर अतिक्रमण की शिकायत की। विग्रहपुर निवासी राम सेवक और रामवृक्ष ने अपनी तीन बीघे की फसल को रमऊपुर के राम नारायण यादव द्वारा जबरदस्ती कटवाने लेने की शिकायत की।


 इस अवसर पर दुबारी के सबूतरी पत्नी विजयशंकर सिंह, मलहटोलिया के घूरा पुत्र राधे, भैरोपुर के रामअवध देवली के राम सनेही और मीरपुर के लालजी यादव ने अतिक्रमण संबंधी शिकायत की। इस दौरान सिंचाई विभाग के एक्सईएन के न पहुंचने पर डीएम ने पूछताछ की।


उन्हें बताया कि पिछले 15 दिनों से उनका कुछ पता नहीं है। डीएम ने उन्हें एडवर्स एंट्री देते हुए वेतन काटने का निर्देश दिया।

डीएम ने सभी लेखपालों को हिदायत दी कि किसानों की फसलों के नुकसान का गाटावार आकलन की रिपोर्ट आज ही उन्हें सौंपी जाए


। कुल 120 शिकायतें आईं जिनमें महज 13 का निस्तारण किया जा सका। सीडीओ जीके त्यागी, एएसपी सुनील कुमार सिंह ,सीएमओ डा. नंद लाल यादव, पीडी डा. हरिचरन सिंह, डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें