फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: शादी का बंधन तोड़ने को नहीं राजी हुई पत्नी तो पति ने धारदार हथियार से हमला कर मार डाला

Fri, 27 Nov 2020 12:34 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस और जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी के मऊ जिले में पत्नी से विवाद के बाद बौखलाए पति ने धारदार हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पति शादी का बंधन तोड़ना चाहता था जिसे पत्नी ने स्वीकार नहीं किया। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह हरिद्वार सिंह और पत्नी सरिता के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पति ने शादी के बंधन को तोड़ने की कही तो पत्नी राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर पति तिलमिला उठा और धारदार हथियार से हमला कर मार डाला। हरिद्वार के पिता बासुकीनाथ सिंह ने बताया कि सुबह बहू और बेटे के बीच विवाद हुआ। इस दौरान बात रिश्ते को तोड़ने तक पहुंच गई, बहू नहीं राजी हुई तो बेटे ने धारदार हथियार से उसे मार डाला। बताया कि विवाद के समय सरिता का भाई राजेश सिंह भी मौके पर मौजूद था।

विज्ञापन

आरोपी हरिद्वार सिंह फरार है। मृत सरिता सिंह का मायका बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र के नरैनी गांव में था। वर्ष 2009 में सरिता की शादी हरिद्वार सिंह से हुई थी। उसका आठ वर्षीय पुत्र भी है। मृतका के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें