फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल मोड़ पर शनिवार दोपहर लगभग 2:30 बजे फोरलेन पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उदित कुमार उर्फ शुभम (28) की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के हांसापुर किरकिट निवासी उदित कुमार उर्फ शुभम शनिवार को बाइक से अपने दोस्त के साथ पिढ़वल मोड़ किसी काम से गए थे।
मोड़ पर दोस्त को उतारने के बाद वे फोरलेन पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उदित चार भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार का भरण-पोषण उन्हीं पर निर्भर था।
विज्ञापन

वे अपने पीछे मां किरन देवी, पिता उमेश कुमार, पत्नी गुड़िया, तीन माह का बेटा तथा भाई उत्पल कुमार, उत्सर्ग कुमार और अनुपम कुमार को छोड़ गए।
कोतवाल रविंद्रनाथ राय ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें