नगर पंचायत घोसी के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में सभासद आफताब अहमद ने बताया कि चेयरमैन के करीबी लोगों का कार्य किया जा रहा है, जबकि हम लोगों को क्षेत्र में बदनाम करने के लिए अनदेखा किया जा रहा है। पिछले एक माह से कहने के बाद भी बिजली कार्य नहीं कराया गया।
इस संबंध में अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बिजली के कार्य करने वालों से उनका व्यक्तिगत नाराजगी रही होगी। जिसको लेकर उन्होंने हवा निकाली है। इसको लेकर सभासद आफताब अहमद के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।