पुत्री होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे और प्रताड़ित करने लगे। दो लाख रुपये एवं मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर बुरी तरह से मारपीट कर घायल करने के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी तरह से मायके पहुंची।
10 सितंबर 2023 को शाम को पति जीशान ने गैर कानूनी तरीके से मोबाइल से तीन तलाक दे दिया। कोतवाल अनिलचंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला की तहरीर पर उसके पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।