मधुबन थाना क्षेत्र के कचिला नारायनपुर निवासी शेषनाथ यादव की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार की शाम आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि केक की गुणवत्ता पूछने पर संजय मद्धेशिया ने आठ लोगों के साथ मिलकर मारपीट की थी।
प्राथमिकी के अनुसार 21 अक्तूबर 2025 को शेषनाथ यादव की बेटी का जन्मदिन का था। शाम 6:30 बजे मधुबन कस्बा के वार्ड नंबर-8 भैरोपुर मोड़ स्थित संजय मद्धेशिया की दुकान पर केक लेने गए थे। शेषनाथ ने दुकानदार से शुद्ध केक देने की बात कही तो वो भड़क गया और गाली देने लगा।
इतने में संजय मद्धेशिया अपने भाई दिलीप मद्धेशिया, प्रदीप मद्धेशिया, नवीन मल्ल, अभिषेक मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया, प्रणव उर्फ हैप्पी मद्धेशिया के साथ मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोने की चेन छीन ली। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।