फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के दूसरे दिन भी थमें रहे एंबुलेंस के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। समायोजन व ठेका प्रथा को समाप्त करने के लिये धरनारत 102, 108 तथा एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले में संचालित 53 एंबुलेंस में 50 के पहिए दूसरे दिन भी नहीं हिले। तीन एंबुलेंस को छोड़कर 50 एंबुलेंस कोपागंज के बापू इंटर कालेज के मैदान में खड़ी हैं। छह सूत्रीय मांगों को लेकर जारी आंदोलन लेकर मरीजों का काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ मऊ के तत्वाधान में 23 जुलाई से कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी सांकेतिक धरने पर थे। संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप राय ने बताया कि एएलएस एंबुलेंस की कंपनी बदलने पर पुराने कर्मचारियों को न बदला जाए, एंबुलेंस कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्ति देने, कोरोना संक्रमण में दिवंगत एंबुलेंस कर्मचारियों के आश्रितों के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता राशि देने, नेशनल हेल्थ मिशन के तहत महंगाई भत्ता, चार घंटे का ओवरटाइम और प्रशिक्षण शुल्क के नाम पर कर्मचारियों से डिमांड ड्राफ्ट न लेने की मांग को लेकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
रविवार की रात 12 बजे से 102, 108 और एएलएस एंबुलेंस सेवा बंद करते हुए 50 एंबुलेंस को खड़ा कर दिया है। एंबुलेंस कर्मियों ने मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सुनील कुमार, मोहन कुमार, राधेमोहन, पंकज यादव, अनिल कुमार दूबे, जनार्दन चौहान, जय गोविंद यादव, सुनील कुमार भारती, राजकुमार, विनोद यादव आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को दी जा रही धमकी : अनिल दूबे
मऊ। जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार दूबे ने बताया कि कार्य बहिष्कार के कारण प्रदेश कमेटी के पदधिकारियों को संस्था द्वारा टर्मिनेट करने के साथ उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि मऊ जिले के कर्मचारियों को भी टर्मिनेट करने व मुकदमा दर्ज करने की बात कही जा रही है। कहा कि मांगे माने जाने तक वह आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें