कोपागंज क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में स्थित धवरिया साथ गेहूं क्रय केंद्र बोरे के अभाव में दस दिनों से बंद है। जिसके चलते किसान गेहू बेंचने के लिए इधर उधर भटकने के बाद बिचौलियों को औने पौने दाम पर बेचनेको मजबूर हैं। नाराज किसानों ने क्रय केंद्र के सामने विभागीय लापरवाही के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
किसानों का कहना था की किसानों के गेहू की खरीद नहीं हुई तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हॉगे। क्षेत्र के नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर विगत दस दिन पहले से ही बंद है क्रय केंद्र प्रभारी बोरा न होने का रोना रोते हैं। इस क्रय केंद्र पर कई किसान टोकन लेकर इधर उधर भटक रहे हैं।
किसान विनोद यादव, सुमिरन यादव ,लाल बहादुर राय, रत्नेश राय ,राहुल राय ,पंकज सिंह, अवधेश यादव ,विनोद सिंह, रामनिवास यादव आदि का कहना है की गेहू क्रय केंद्र बंद होने में अब बस एक दिन बाकी है। क्रय केंद्र धवरिया साथ पिछले दस दिनों से बोरा न होने के बात करते हुए गेहूं की तौल बंद कर दिया गया है। किसानों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि सचिव चुनिंदा लोगों का गेहूं अन्यंत्र कहीं खरीद कर कोटा की पूर्ति कर रहे हैं। किसान इधर उधर भटकने के लिए विवश हैं। किसानों ने क्रय केंद्र पर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया किसानों का कहना था क्रय केंद्र पर गेहू खरीद नहीं हुई तो किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।