फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गेहूं क्रय केंद्रों पर 10 दिनों से ठप है गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी ब्लाक क्षेत्र के दो गेहूं क्रय केंद्रों पर बोरे के अभाव के चलते 10 दिन से गेहूं की खरीद ठप है। इन केंद्रों पर पहुंचने वाले किसानों को बिना गेहूं बेचे लौटना पड़ रहा है। इस स्थिति का लाभ आढ़ती उठा रहे हैं और किसानों से औने पौने दान पर गेहूं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए क्षेत्र के सेमरीजमालपुर तथा लुदुही में क्रय केंद्रों की स्थापना की गई है। लेकिन लगातार 10 दिनों से खरीद न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। इन क्रय केंद्रों पर किसानों को आए दिन बैरंग लौटना पड़ रहा है। बोरा न होने का रोना रोया जा रहा है। इस वर्ष गेहूं की फसल का अच्छा उत्पादन हुआ है। आंकड़ों पर नजर डाला जाए तो गेहूं खरीद होने के 35 दिन बाद भी सेमरीजमालपुर क्रय केंद्र से 34 किसानों से 1700 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। जबकि लुदुही से 20 किसानों से 10 क्विंटल ही खरीद हो पाई है।
किसान महेंद्र सिंह, शिवकुमार प्रसाद, जर्नादन प्रसाद का कहना था कि क्रय केंद्रों पर बोरा कब आ रहा है लोगों को पता नहीं चल पा रहा है। खरीफ फसल की तैयारी तथा परिवार के खर्च के लिए पैसे की जरूरत है, लेकिन गेहूं खरीद नहीं हो पा रही है। बाहर रखा गेेहूं खराब हो रहा है। गेहूं खरीद अविलंब शुरू नहीं हुई तो हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। क्रय केंद्र प्रभारी सेमरीजमालपुर अरुण कुमार तथा क्रय केंद्र लुदुही के प्रभारी अच्छेलाल का कहना था कि बोरे की मांग की गई है। बोरा मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें