फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को बांटने के लिए ले जा रहे थे शराब , पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विभिन्न थानों की पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मधुबन थाने की पुलिस ने धर्मपुर विसूनपुर के पास से 210 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के अन्य उपकरण, तीन किलो यूरिया, 500 ग्राम नौसादर, 500 ग्राम फिटकरी तथा चार किलो नमक बरामद किया। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गया।
विज्ञापन

उधर हलधरपुर थाने की पुलिस ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर एक सेन्ट्रों कार से शराब ले जाते पिंडोहरी निवासी सुनील सिंह पुत्र स्व. घ्रुवनारायण सिंह, अनुराग यादव, गिरीकान्त विश्वकर्मा पुत्र प्रमोद को 90 शीशी देशी शराबके साथ गिरफ्तार कर लिया। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने कोइरियापार से अजीत मौर्या को 25 शीशी देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर इनका चालान कर दिया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें