कोपागंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिए पुलिस ने अभी से कमर कस ली है। कोपागंज थाना क्षेत्र के 53 ग्राम पंचायतों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस ने सभी गांवों के अराजकता और खलल पैदा करने वाले ऐसे 310 व्यक्तियों के विरुद्ध वारंट जारी कराया है। पुलिस की इस कार्यवाही से संबंधित गांवों के अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद में चौथे चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 29 अप्रैल को होना है, इसे देखते हुए कोपागंज थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने थाना क्षेत्र 310 अराजक तत्वों के विरुद्ध वारंट जारी कराया है। जिससे की पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न हो सके। इस बाबत थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि पंचायत चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस की नजर हर ग्राम पंचायत पर है।