फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या : रात में गए थे खेत की रखवाली करने सुबह मिली लाश, गांव में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 16 Dec 2024 12:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

खेत की रखवाली करने गए किसान की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फारेंसिक टीम साक्ष्य जमा कर रही है। घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेली गांव के सिवान में ट्यूबेल पर सो रहे सोमवार/मंगलवार की रात्रि में  अधेड़ की किसी वजनदार चीज से हमला करके अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।जिसकी जनाकारी सुबह परिजनों को जगाने जाने पर हुई। इसकी जानकारी होने पर मौक़े पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।इसकी जाँच के लिए अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्री भी मौक़े पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के कंधेली गांव निवासी 50 वर्षीय रामशरीख राजभर पुत्र स्व चंद्रबली राजभर सोमवार की रात्रि आठ बजे भोजन करके प्रतिदिन की भांति गांव के सिवान में स्थित ट्यूबेल पर सोने चलें गये।जब दूसरे दिन मंगलवार की सुबह देर तक घर नहीं आये तो परिजन जगाने के लिए गये ।जगाने पर नहीं बोले तो बिस्तर हटाकर देखे तो सिर कुचला हुआ था और मौत हो चुकी थी।इसके रोते हुए परिजनों ने घोसी कोतवाली पुलिस को सूचना दी।जिसपर घोसी कोतवाली पुलिस ने मौक़े पर पहुंच कर शव को कब्जें  में लेकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक का बड़ा पुत्र रत्नेश,रत्नेश की पत्नी,मृतक की  पुत्री सपना एवं संजना ही घर पर थे ।जिनका रोते रोते बुरा हाल है।जबकि छोटा पुत्र रोशन मुंबई में रहकर् कार्य करता है ।रत्नेश की केवल शादी हुई है ।शेष सभी अविवाहित हैँ।जबकि मृतक की पत्नी का चार वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें