फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाजनों ने किया अंशा का स्वागत

Sun, 03 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुना जाना तय होने के बाद अंशा यादव का शनिवार को पार्टी कार्यालय पर भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन



पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना यादव ने कहा कि यह जीत समाजवादी पार्टी की जीत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव कुद्दुश अंयारी, जिला कोषाध्यक्ष रामधनी चौहान, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष संतोष यादव, धीरज राजभर, नसीम अहमद, चंद्रिका यादव, राघवेंद्र सिंह घूरा, डा. एसएन यादव, रवींद्र राय आदि उपस्थित रहे।


मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार जनपद की प्रथम महिला जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अंशा यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय होने के बाद शनिवार को मुहम्मदाबाद गोहना रोडवेज स्थित सपा के वरिष्ठ नेता प्रेमचन्द यादव के कैंप कार्यालय पर वे पहुंची।
विज्ञापन



यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जोश के चलते उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली। कहा कि पूरे जनपद में बिना किसी भेदभाव चैतरफा विकास किए जाने का प्रयास किया जाएगा।


सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने समस्त जिला पंचायत सदस्यों, सपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा अंशा यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने पर आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामप्रकाश यादव, प्रेमचंद यादव, राधेश्याम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य पतिराज राम, अबूजर मदनी, नन्हकू राजभर, चन्द्रभूषण आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें