फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइसेंस फीस वृदि्ध स्थगन का स्वागत 

Sun, 22 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन मंत्री अनंत कुमार को ज्ञापन सौंपते दवा व्यापार वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल कृष्ण बरनवाल व अन्य
विज्ञापन
 दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की बैठक प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल कृष्ण बरनवाल के सिंधी कालोनी स्थित प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें केंद्रीय रसायन मंत्री अनन्त कुमार द्वारा दवा के दूकानों के लाइसेंस फीस में वृद्धि तथा आॅनलाइन फार्मेसी को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने पर हर्ष जताया गया । 
विज्ञापन



नगर मंत्री जमील अंसारी ने कहा कि गत दिनों दवा व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली में मंत्री से मिला था। केंद्रीय मंत्री ने  दवा के दूकानों की लाइसेंस फीस में वृद्धि को गंभ्‍ाीरता से लेते हुआ आश्वासन दिया था। जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने केंद्रीय रसायन मंत्री एवं केंद्र सरकार के निर्णय पर खुशी जाहिर करते हुए उनके प्रति आभार प्रकट किया। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही समस्याओं का निस्तारण संभव है। दवा व्यापारियों को हक व अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।  बैठक में रफी अतहर अंसारी, प्रवीण पांडेय, हीरू झा, रवि सिंह, इशरत इकबाल लारी, बृजेश गुप्ता, खुर्शीद अहमद, इम्तियाज अहमद, राजीव अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें