मऊ। जनपद के 10 प्रमुख बाजारों की साप्ताहिक बंदी को लेकर सहायक श्रमायुक्त ने नई सूची जारी की है। रविवार को तीन, शनिवार को तीन, सोमवार को दो, मंगलवार और बुधवार को एक-एक बाजारों में साप्ताहिक बंदी रहेगी।
मऊ के सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक सेवाओं वाली मेडिकल शॉप, दूध, मिठाई, फल, सब्जी की दुकान और शॉपिंग मॉल को साप्ताहिक बंदी से छूट दी गई है। यदि किसी दुकानदार ने सात दिन दुकान खोलने के लिए ऑनलाइन लाइसेंस प्राप्त किया है तो वो साप्ताहिक बंदी के दिन दुकान खोल सकता है। शर्त यह है कि उन्हें अपने कर्मचारियों को प्रति सप्ताह एक दिन की साप्ताहिक छुट्टी अनिवार्य रूप से देनी होगी। साप्ताहिक बंदी के दिन खुली मिली दुकान कर्मचारियों के वेतन अवकाश आदि का विवरण नहीं पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कब कहां रहेगी बंदी
बाजार दिन
मऊ नगर पालिका रविवार
मुहम्मदाबाद गोहना रविवार
रतनपुरा रविवार
दोहरीघाट सोमवार
कोपागंज सोमवार
अमिला मंगलवार
घोसी बुधवार
अदरी शनिवार
चिरैयाकोट शनिवार
मधुबन शनिवार