फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्वकर बढ़ाने के विरोध में बुनकरों ने की नारेबाजी, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वकर बढ़ाने के विरोध में बृहस्पतिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर बुनकर नेता इम्तेयाज अहमद अंसारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी को संबोधित तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन कर अधीक्षक संतोष कुमार को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे इम्तेयाज अहमद अंसारी, जहांगीर आलम, आफताब नेता, कौसर नसीम, शकील अहमद, मुनौव्वर अली आदि बुनकरों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा बुनकरों पर जबरन अधिक टैक्स लगा दिया गया है। लेकिन लागू करने से पहले इसकी सूचना भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

ये टैक्स प्रणाली व्यवसायिक घरानों को सुविधा देने वाली है, जिसमें गरीब बुनकरों का शोषण हो रहा है। इसमें गरीब बुनकरों को राहत देते हुए एक और स्लैब बनाने की मांग की। कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि जिसका वार्षिक टैक्स 200 रुपये आता था तो अब उसे कितना टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें