फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 400 ब्लड यूनिट वाले ब्लड बैंक में बचा सिर्फ 20 यूनिट रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी हो गई है। वर्तमान में 400 यूनिट वाले ब्लड बैंक में महज 20 यूनिट खून बचा है। ऐसे में किसी आपात स्थिति से निपटने में समस्या आ सकती है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक को फुल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा काफी समय से कोई रक्तदान शिविर का आयोजन नहीं किया गया। समाजसेवी संस्था ही खुद जागरूक होकर रक्तदान का आयोजन करती हैं। जिससे ब्लड बैंक में 50 यूनिट से ज्यादा रक्त की उपलब्धता रहती थी।
लेकिन बीते कई दिनों से रक्तदान शिविर का आयोजन न होने से रक्तकोष खाली हो रहा है। जिम्मेदार भी रक्तदान शिविर का आयोजन न होने की बात तो स्वीकार कर रहे हैं। लेकिन ब्लड जमा कराने का प्रयास को लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं। वर्तमान में 400 यूनिट वाले ब्लड बैंक में महज 20 यूनिट रक्त बचा है।
विज्ञापन

उधर ऐसे में सवाल उठता है कि हर दिन पांच यूनिट की खपत है, ऐसे में यह ब्लड अगले चार दिन में खत्म हो जाएगा। यह स्थिति उस समय है जब आजमगढ़ जिला अस्पताल से बीस यूनिट ब्लड बैंक में भेजा गया था। उधर इस बीच अब स्वास्थ्य कर्मी इस खामी को छुपाने के लिए कई जरूरतमंद मरीजों को रक्त कमी का बात कहकर उन्हें वापस लौटा रहे हैं। ऐसे में यह मरीज ब्लड नहीं मिलने से वो निजी अस्पताल के ब्लड बैंक से खून लेने को बाध्य हो रहे है।
जरूरतमंद मरीजों को होगी परेशानी
मऊ। ब्लड बैंक से महिला जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती मरीज, कैंसर, थैलेसिमिया, लावारिस मरीज, कैदी, एनिमिया के मरीजों को रक्त दिया जाता है। वर्तमान में 20 यूनिट रक्त बचने से भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन मरीजों को रक्त के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं ब्लड बैंक में खून की जांच करने वाले रिजेंड की कमी है। इसके चलते यदि कोई रक्तदान करता है तो भी उसके खून की जांच करने के लिए रिजेंड की कमी बनी है। ब्लड बैंक में वर्तमान में बी पॉजिटिव का तीन यूनिट, एबी पॉजिटिव का एक, एबी निगेटिव एक एक यूनिट तो ओ पॉजिटिव का तीन यूनिट बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें