परदहां ब्लाक के एक महाविद्यालय में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव। स
मऊ। परदहां स्थित एक महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान बुनकरों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि बुनकर समाज मऊ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बिजली, रोजगार, कच्चे माल की उपलब्धता और तैयार माल के उचित मूल्य जैसी बुनकरों की समस्याओं पर कांग्रेस मजबूती से आवाज उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर पर जाकर किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं व बुनकरों के मुद्दों से जुड़ने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही कांग्रेस की नीतियों और उसके शासनकाल में हुए विकास कार्यों के बारे में युवा पीढ़ी को बताने की भी बात कही। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत कर जनहित के संघर्ष का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमरेशचंद्र पांडेय, उदय प्रताप राय, ओमप्रकाश ठाकुर, सुहैल नोमानी, हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, आफ़ताब सिद्दीकी, फ़हद क़ादिर और सच्चिदानंद राय समेत कई प्रमुख नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।