फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश संग पड़े आेले

Fri, 24 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसानों के लिए एक बार फिर मौसम बेदर्द हुआ। शुक्रवार को शुक्रवार को जिले में गरज चमक के साथ तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर ओले पड़ने से रबी फसल की मड़ाई बाधित हुई। खेतों में कटी पड़ी फसल सड़ने के कगार पर है। आकाश में तेज गड़गड़ाहट से खेत खलिहान में काम कर रहे किसान दहल गए।
विज्ञापन



जिले मेें आए दिन बेमौसम बारिश से रबी फसल की कटाई, मंडाई कार्य पिछड़ती जा रही है।  पिछले हफ्ते से मौसम ठीक होने से कटाई मंडाई का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा था।


 लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। अपराह्न बाद आकाश में गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में भी ओले पड़ने से काफी नुकसान हुआ।
विज्ञापन



कटाई-मंडाई बाधित होने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। कृषि विशेषज्ञों की मानें तो गेहूं की गिरी फसल में बरसात का पानी जमा होने की स्थिति मेें गेहूं का दाना काला पड़ सकता है।


सरसों की फसल में माहो कीटों का प्रकोप बढे़गा। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार शुक्रवार को क्षेत्र के  विभिन्न इलाकों में बारिश तथा ओले पड़ने से फसलों का काफी नुकसान हुआ है। कटाई मंडाई बाधित होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।


 इस संबंध में रामाश्रय मौर्य, महेंद्र यादव, योगेंद्र सिंह, श्रीराम प्रसाद का कहना है कि गेहूं की फसल गिर जाने के चलते क्षेत्र में कटाई मंड़ाई में समस्या आ रही है। प्रकृति का प्रकोप के चलते खेत से फसल घर आना मुश्किल ही लग रहा है।


मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार शुक्रवार की शाम अचानक घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवा चलने लगी और इसके साथ ही बरसात व ओले पड़े।


आंधी व बारिश से कस्बे के क ई दूकानों के सामने के टीन शेड व छप्पर उड़ गए। सबसे अधिक नुकसान उन किसानोें का हुआ है, जो अभी तक गेहूं की फसल को काट कर सूखने के लिए इंतजार में थे। आंधी के चलते कस्बे के रोडवेज व जमालपुर क्षेत्र में कई स्थानों पर तार टूटने के कारण कस्बे की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।


 आम की अच्छी फसल का इंतजार कर रहे व्यापारियों व किसानों को किस्मत ने धोखा दे दिया। आम के क्षेत्र के गालिबपुर, सोहराबपुर, उतरेजपुर, व नरौनी आदि गांवों स्थित आम के फलों का नुकसान हुआ है।


मधुबन संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश तथा ओले पड़ने से रबी फसल तथा आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। पहले से ही गिरी गेहूं की फसल में पानी लगने से गेहूं के दाने में सड़न होने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें