फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए महिलाओं ने भरी हुंकार

Fri, 24 Apr 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 कलेक्ट्रेट पर शुक्रवार को समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर विभिन्न मोहल्लों की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही मांगों के बाबत जिलाधिकारी को पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन



 ज्ञापन सौंपने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि मोहल्ले में अपात्रों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल रहा है जबकि जो पात्र हैं उन्हें लाभ से वंचित किया गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर नगर के दक्षिणटोला महरनियां, हरिकेशपुरा, बुलाकीपुरा, मठियाटोला, पठानटोला आदि मोहल्लों की महिलाएं एक साथ पहुंचीं और प्रदर्शन करने लगीं।


  प्रदर्शन करने वाली महिलाओें ने बताया कि उनके मोहल्ले में जिन्हें भी समाजवादी पेंशन मिल रही है। जो उसके हकदार नही है। ज्यादातर लोगों के पास गाड़ी, घर और सुख सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन



ऐसे में उन्हें पेंशन का लाभ कैसे मिल गया। उन्होेंने बताया कि अधिकारियों की मिली भगत से ऐसा कारनामा हुआ है। उन्हाेंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग किया और अपात्रों खिलाफ  कार्रवाई करते हुए पात्रों को योजना का लाभ दिलाने की मांग किया।


प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से  श्यामा देवी, जोगनी, अंजू, बिंदू, रीता, प्रभावती,  शकुंतला, राधा, सुदामी, उर्मिला, मंशा देवी, रेखा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें