फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तिघरा गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के तिघरा स्थित ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। सड़क की ऊंचाई कम होने के चलते यहां लगातार जलभराव की स्थिति बनी रहती है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि सड़क बनने के बाद से ही पानी जमा रहने की समस्या बनी हुई है। सड़क नीची होने के चलते सड़क पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ता है। आए दिन लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम लेाग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में किशुन मौर्य, सुनेशर प्रसाद, धर्मेंद्र मौर्य, केशव मौर्य, राजेंद्र मौर्य, शंकर, रामआलम यादव, अंकित यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें