फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक साल पहले बनी सड़क पर जलभराव

विज्ञापन
करहां – जहानागंज मार्ग पर सड़क पर इकट्ठा बारिश का पानी ।संवाद
विज्ञापन
एक वर्ष पहले एफडीआर तकनीक से बनी सड़क पर बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद जगह-जगह पानी भर गया। इससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन

पानी जमा होने से कई स्थानों पर सड़क धंसने लगी है। क्षेत्र के पिंटू सिंह, सोनू सिंह, देवेंद्र चौहान, प्रमोद यादव, रामप्रवेश रजक, घरभरन पांडेय, मंटू सिंह और धर्मेंद्र मौर्य आदि लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर पानी भरने से किनारों का कटाव शुरू हो गया है और कई जगहों पर दरारें भी दिखाई देने लगी हैं। जलभराव के कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें