फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साढ़े सात किलोमीटर की नहर में दो किलोमीटर तक ही पहुंचता है पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र में तमसा नदी पर स्थापित खुरहट पंप कैनाल बदहाल पड़ा है। दो वर्ष पूर्व विभाग की तरफ से इसका जीर्णोद्धार कराया गया था। हालत यह है कि साढ़े सात किमी के सापेक्ष लगभग दो किमी तक ही पानी पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

समय पर साफ-सफाई न होने और अतिक्रमण के चलते पानी का प्रवाह बाधित होने से टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जरूरत के समय पानी न मिलने से धान की रोपाई के लिए किसानों को निजी संसाधनों का उपयोग करना पड़ रहा है।
प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत वर्ष 1954 की योजना में बनाई गई पंप कैनाल योजना से रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के 7.5 किमी क्षेत्र के 950 हेक्टेयर उपजाऊ जमीन की सिंचाई की जाती है।
विज्ञापन

उप्र किसान सभा के राज्य सचिव राजकुमार भारती, रग्घू पाल, किशोर गुप्ता, भरथीपुर के किसान रमाशंकर, एकडंगा के गुलाब चंद और रामशरीख प्रजापति का कहना था कि खुरहट पंप कैनाल के अधिकारियों की उदासीनता के कारण समय से नहर की साफ-सफाई नहीं कराई जाती है।
जगह-जगह अतिक्रमण से पानी जाम है। इसके चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। केवल डेढ़ से दो किमी तक ही पानी किसी तरह पहुंच पाता है। किसानों को निजी संसाधनों से खेती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन सिंचाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें