ब्लाक क्षेत्र के नगरीपार माइनर के ओवरफ्लो होने से गांव के कई किसानों की लगभग 20 एकड़ में बोई गेहूं की फसल डूब गई।
किसानों का कहना है कि नहर की सफाई कई सालों से नहीं की गई। इससे नहर में सिल्ट जमने के साथ ही काफी घास फूस उग आई है। इसके अलावा नहर की पटरी भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है।
इससे नहर का उफनता हुआ पानी रात में ओवर फ्लो करके खेतों में भर गया। नगरीपार गांव के किसान ऋषिकेश , नर्वदेश्वर, धरणीधर, कृष्मुरारी, जयनाथ्ज्ञ, सर्वजीत, राम वृक्ष, नगेश्वर, ओम प्रकाश सदानंद की 20 एकड़ क्षेत्रफल में लगी फसल में घुटने तक पानी भर गया है।