फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए चक्काजाम

Mon, 28 Dec 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली घोसी के बलुअपोखरा स्थित आरसी टेलर की दूकान में शनिवार रात्रि में आग लगने से सिलाई मशीन, कपड़े, मोटरसाइकल सहित 35 हजार रुपये जल गए।
विज्ञापन



 पीड़ित ने जानबूझ कर आग लगाने का एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पहुंचकर  विधायक सुधाकर सिंह ने जायजा लिया और पीड़िता फूलमती चौहान को 10 हजार की आर्थिक सहायता भी दी।


घटना के बाद लोगों ने नदवासराय मार्ग पर भी लगाया। कोतवाल के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में आरोपी बनाए गए अनिल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



बलुआपोखरा पर फूलमती देवी की आरसी टेलर नाम की दूकान है। उसके दोनों लड़के रामध्यान व रामराज चौहान उसे चलाते हैं। रामध्यान के अनुसार शनिवार की शाम अनिल पुत्र घुरहू राजभर आकर उसकी मोटरसाइकल मांगने लगा।
विज्ञापन



 इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। अनिल उसकी मोटरसाइकल की चाबी और उसका मोबाइल लेता गया। दर्ज मुकदमा के अनुसार आरोप लगाया गया है कि अनिल ने शनिवार की रात्रि दूकान में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर विधायक सुधाकर  सिंह, सपा नेता सुजीत सिंह, राजेंद्र पांडेय, दयाशंकर सिंह, कोतवाल विश्वजीत  सिंह आदि पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें