मऊ। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा द्वारा बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। सदर एसडीएम के साथ जिले के 84 अधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन उन्होंने रोक दिया। डीएम ने यह कार्रवाई आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण न करने और बड़ी संख्या में असंतोषजनक फीडबैक पाए जाने पर की है। डीएम प्रवीण मिश्रा ने बताया कि सदर एसडीएम, मुहम्मदाबाद गोहना, घोसी, मधुबन एसडीएम पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा तहसीलदार सदर, तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना, डीआईओएस,
जिला आबकारी अधिकारी, सीएमओ के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत तृतीय, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, अधिशासी अभियंता विद्युत पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, क्षेत्राधिकारी मधुबन, क्षेत्राधिकारी घोसी, ईओ नगर पालिका मऊ, अधिशासी अधिकारी कोपागंज सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।
-
पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर की गई कार्रवाई
मऊ। डीएम की इस कार्रवाई से कोई विभाग का अधिकारी नहीं बच पाया है। इसमें पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हैं। सीओ मधुबन, सीओ घोसी, कोपागंज एसओ शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ के साथ फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी, बड़राव सीएचसी प्रभारी, कोपागंज सीएचसी प्रभारी, मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी, रानीपुर सीएचसी प्रभारी,रतनपुरा सीएचसी प्रभारी शामिल हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, रतनपुरा शामिल हैं।