नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र।संवाद
नगर के कंधेरी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक काजेज के परिसर में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में वसीम अकरम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाकर वसीम अकरम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जबकि कन्हैया सिह ने द्वितीय स्थान पाकर रजत पदक तथा तृतीय स्थान पाकर विशाल राजभर ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजा आनंद ज्योति सिंह, क्षेत्रीय संयोजक भाजपा गोरखपुर क्षेत्र ने किया। विशिष्टि अतिथि आदित्य सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि राजा आनंद ज्योति सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए छात्रों को अनुशासन एवं कठिन परिश्रम का पढ़ाई करके आगे बढ़ने की बात कही। इस दौरान मुख्य रुप से प्रधानाचार्य बी एन चौधरी, परमानन्द सिंह यादव,संजय कुमार भारती, वीरेश कुमार,संदीप कुमार यादव उपस्थित रहे।