सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एक समारोह में बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरु नारायण पांडेय और चुनाव अधिकारी मुहम्मद एकबाल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि जिला जज संजय कुमार यादव ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम लोकतंत्र के प्रहरी है। न्यायपालिका उसकी संरक्षक है और हम उसके अंग हैं। न्यायपालिका का सबसे महत्वपूर्ण अंग अधिवक्ता है जो पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करते है।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर केदारनाथ गोड़ और महामंत्री पद पर लक्ष्मीकांत यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
वहीं साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिलीप कुमार सिंह और जैनेंद्र मणि तिवारी तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर गौरव पांडेय ने शपथ लिया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए अखिलेश कुमार सिंह ,आशीष कुमार श्रीवास्तव और मदन कुमार गौतम तथा कोषाध्यक्ष पद पर हुकुमचंद ने शपथ लिया।
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए आनंद कुमार चतुर्वेदी, बृजेश कुमार राय, मनोज कुमार, महबूब अशरफ खान, विनोद कुमार सिंह और हरि नरायन यादव ने शपथ ली।
वहीं 6 सदस्यीय कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी पद के लिए आबुसाद, अशोक कुमार सूर्या, गोविंद कनौजिया अमित कुमार सिंह, निशांत कुमार सिंह और सर्वेश प्रजापति ने शपथ लिया। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण दीनानाथ यादव, शंभू शरण श्रीवास्तव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।
अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व एमएलसी दयाराम पाल और संचालन अनिल कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय व्रिजेश कुमार, एडीजे राजीव वत्स, एडीजे जनार्दन प्रसाद यादव, एडीजे दीपनारायण तिवारी, एडीजे अजय कुमार श्रीवास्तव, सीजेएम डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह, राजेंद्र राय, हरिद्वार राय, सूर्यनाथ यादव, श्री प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।