मधुबन।पंचायत चुनाव को सकुशल पूर्वक संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शरारती तत्वों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। मधुबन पुलिस ने क्षेत्र के 350 से ज्यादा शरारती तत्वों को चिहिन्त कर उन पर न केवल निगरानी रख रही है, बल्कि उनके विरुद्ध वारंट भी निकलवाया है।
प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मधुबन थाना क्षेत्र के जजौली, सिकड़ीकोल, बहरामपुर, धर्मपुर विशुनपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों के 350 से ज्यादा लोगों को चिहिन्त किया गया है। जिनके द्वारा पंचायत चुनाव में खलल डालने की संभावना है। उन्हें वारंट जारी कर चेताया जा रहा है कि अगर उनके द्वारा चुनाव में कोई बाधा खड़ी की जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।