फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में किशोर को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर के बलुआ में पुरानी रंजिश में हुई पिटाई के बाद घायल रितेश। - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर में शुक्रवार की देर शाम पुरानी रंजिश में तीन लोगों ने एक किशोर से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने किशोर को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में कोपागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीजाफरपुर ग्राम पंचायत के बलुवा मुहल्ला निवासी विक्रम प्रसाद ने बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र रितेश शुक्रवार की देर शाम करीब 9 बजे खाना खाकर बाहर टहल रहा था। इसी दौरान गांव के तीन लोग पत्थर लेकर पहुंचे और उसके बेटे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल की चीख पुकार सुनकर जब उसकी तरफ दौड़े तो तीनों आरोपी भाग निकले। घटना के बाद घयल किशोर को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस मामले में घायल किशोर के पिता ने गांव के तीन लोगों को आरोपित करते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें