फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: काम शुरू नहीं होने पर कार्यदायी संस्था को चेतावनी पत्र जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी अरुण कुमार के अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जल जीवन मिशन के तहत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा द्वारा अभी भी समस्त परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ न करने एवं कार्य प्रारंभ न होने का उचित कारण न बता पाने पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यादायी संस्था के जिला प्रतिनिधि को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को मशीनों एवं मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र ही समस्त परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। अन्य कार्यदायी संस्थाओं जीए विश्वनाथ एवं केएलएसआर द्वारा भी अभी तक 16 परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ न करने पर उन्होंने कार्यदाई संस्थाओं को नवंबर के शुरुआत तक समस्त परियोजनाओं पर कार्य प्रारंभ करने को कहा। टीपीआई को सामान्य कमियों के अलावा निर्माण कार्य से जुड़े तकनीकी कमियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने बताया कि वित्तीय वर्ष में कुल 92 हजार 270 गृह संयोजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 1318 राजस्व ग्राम (कुल 532 पेयजल योजना) का डीपीआर राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन को जिला पेयजल योजना एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से प्रेषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें