फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज हत्या में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामेश्वर ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। जिला जज ने यह आदेश बचाव पक्ष और प्रभारी डीजीसी फौजदारी अजय कुमार सिंह के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के घोड़ा दलाल की बारी निवासी परमहंस की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। वादी का कथन है कि उसकी लड़की सोनम उर्फ गुड़िया की शादी राज नारायन उर्फ राजू के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज को लेकर सोनम को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे। 17 सितंबर 2022 की रात में उसे मार डाला गया। मामले में आरोपी सराय लखंसी थाना क्षेत्र के पलिगढ़ गांव निवासी निर्भय उर्फ बोलबम की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई। जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें