फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट (मऊ)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के जनपद की सीमा दोहरीघाट मे पुलिस बूथ के समीप पहुंचते ही कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शैलेष कुमार शाही के नेतृत्व मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया ।स्वागत से अविभूत अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाला कल मेरा है हर गांव मे हमारा संगठन तेजी से बन रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के चुनाव में हम अपनी पूरी ऊर्जा लगाकर प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कमर कस कर तैयार है। केंद्र व प्रदेश मे महाघोटाला हो रहा है।पूंजीपति हमारे देश का हजारों करोड़ रूपया लेकर विदेश मे भाग रहे हैं। भाजपा ने देश को बर्बाद किया है। अब जनता इन्हे सबक सिखाने के मूड में देश की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर हो गई। इसे मजबूत करने के लिए अब जनता कांग्रेस की देख रही है। उन्होंने कहा कांग्रेसी गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को बताए। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंतखाब आलम, नसीम अहमद, संजय यादव,राजमंगल यादव, विनोद, विपिन राय, शैलेश कुमार शाही,सुरेंद्र राजभर, एचसी दुर्गेडकर, अतुल राय, राजेश त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें