फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश में भीगी सड़क पर फिसलने से गिरा इनामी बदमाश, पैर में मारी गोली

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल नीरज उर्फ टाइगर
विज्ञापन
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस मुठभेड़ में नीरज उर्फ टाइगर (27) बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। सुबह बारिश से भीगी सड़क पर बाइक फिसलने से वह गिर गया और तमंचे से फायरिंग करते हुए भागने लगा था। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। पुलिस ने उसे रानीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। अनीश कुमार (25) की हत्या के आरोप में एसपी कमलेश बहादुर ने 19 सितंबर को नीरज पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि नीरज उर्फ टाइगर गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के धामपुर बैरख सराय गांव का निवासी है। इसके खिलाफ गाजीपुर, आजमगढ़ और मऊ में लूट और हत्या जैसे संगीन अपराधों को मिलाकर कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास बीते 14 सितंबर की शाम पांच बजे बाइक सवार युवकों ने रानीपुर थाना के काझा लखनुआडीह गांव निवासी अनीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता मनीराम की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के जलालाबाद निवासी गोलू, तालमितपुर मोहित कुमार और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। हत्या में नीरज कुमार उर्फ टाइगर का भी नाम प्रकाश में आया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए चिरैयाकोट थाना, एसओजी और सर्विलांस की टीम दबिश दे रही थी। सूचना पर पुलिस टीम असलपुर पुलिया के पास पहुंची। तभी नीरज उर्फ टाइगर बाइक से आता दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा। लेकिन बारिश के कारण बाइक फिसल गई और वह गिर गया। उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अनीश हत्याकांड में अब तक हुईं गिरफ्तारियां

16 सितंबर की रात करीब 2:45 बजे चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्दोपुर जाने वाले रास्ते से पुलिस ने गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के जलालाबाद निवासी प्रदीप कुमार और डिल्ला गांव निवासी मोहित उर्फ ऋतिक रोशन को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों अभी जेल में हैं। 18 सितंबर को भोगवा जलालपुर बॉर्डर हनुमान मंदिर के पास सरसेना से पुलिस ने जलालाबाद निवासी तीन बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया था। रविवार को गोलू ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। 22 सितंबर को चिरैयाकोट थाना के सेंचुई बेलभद्र निवासी शैलेश यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन


नीरज ने आपराधिक दुनिया में लूट से रखा था पहला कदम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, नीरज ने लूट की घटना से आपराधिक दुनिया में कदम रखा था। वर्ष 2019 में आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना में लूट और मारपीट की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसी साल गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना में इसी अपराध में प्राथमिकी दर्ज हुई। कुछ दिन बाद ही इसी थाने में हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई। इसी साल लूट और हत्या के प्रयास के आरोप में दो प्राथमिकी दर्ज हुई थी। उसने गाजीपुर जिले के सैदपुर और खानपुर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। कुछ दिन तक जेल में रहने के बाद बाहर आने पर वर्ष 2023 में तमंचे के साथ दुल्लहपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 14 सितंबर की रात हत्या के आरोप में चिरैयाकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें